
IND vs NZ 3rd T20I Highlights : वेलिंग्टन में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच न्यूजीलैंड के लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ। मेजबान टीम को यह मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। भारत ने तीसरे टी20 को जीतने के साथ सीरीज पर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डैरिल मिशेल की 52 गेंदों में 89 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 198/3 का स्कोर खड़ा किया था। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 199 का दूसरी पारी में थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन भारत की पारी जब शुरू हुई तो कुछ ऐसा हुआ। जिसकी उम्मीद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कभी नहीं की होगी।
इस मैच में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और दोनों बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। अभिषेक और सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में टीम के स्कोर 50 तक पहुंचा दिया। जोकि अब तक का किसी टीम की ओर से सबसे तेज फिफ्टी है। इसके बाद भी दोनों ने मेजबान टीमों के गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी और पावर प्ले में 118 रन जोड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
इस दौरान वैभव 19 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड ने 30 गेंदों में शतक ठोका। इसके साथ ही उन्होंने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। वह 38 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टी20 करियर का चौथा टी20 शतक था। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल की।



