उत्तर प्रदेशदिल्लीराजनीति

इंडिया गठबंधन रैली : अखिलेश बोले- 2027 में ऐसी विदाई देंगे कि भाजपा और उसके सहयोगी कभी वापस नहीं आ पाएंगे

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आज दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की विशाल रैली का आयोजन हुआ। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयुक्त पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश ने कहा कि जो लोग कभी यूपी से आए थे, उन्हें बाहर खदेड़ा जाएगा।

दरअसल, भाजपा ने 2014 में सबसे ज्यादा सीटें यूपी से हासिल की थी। जिसके बाद पार्टी ने लगातार तीन बार केंद्र में सरकार बनाई और यूपी में लगातार दो बार से सरकार है। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को यूपी और देश की सत्ता से बाहर करने का दावा किया है। दिल्ली के राम लीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…मैं रामलीला मैदान से उठती हुई आवाज़ सुन सकता हूँ। जब से यह तय हुआ कि INDIA गठबंधन और इसके सहयोगी दल, देश के लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालों के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में एकजुट होंगे, तब से मुझे पता चला है कि उन लोगों को भी याद आया कि वे हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। मैं उत्तर प्रदेश से चुनकर आता हूँ—और वहाँ से कई साथी यहाँ आए भी होंगे—वे जानते हैं कि जब रामलीला मैदान में यह रैली होने वाली थी, ठीक उसी समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह दावा किया गया कि हिंदू भाइयों के 1 करोड़ 27 लाख वोट हटा दिए गए हैं…”

यूपी के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “जो लोग कभी यूपी से आए थे, उन्हें यूपी से ही बाहर खदेड़ दिया जाएगा। यूपी के लोग स्वागत करना भी जानते हैं और विदाई देना तो और भी बेहतर तरीके से जानते हैं। 2027 में ऐसी विदाई दी जाएगी कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल फिर कभी वापस नहीं आ पाएंगे।” “आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। जनता का भारी समर्थन और क्रांति के नारे इस बात का सबूत हैं कि बदलाव किसी भी पल आ सकता है।”

गृहमंत्री अमित शाह के अंगद वाले बयान पर तंज करते हुए सपा प्रमुख ने कहा,”जो लोग खुद को ‘अंगद का पैर’ (अटल) बताते थे, अब उनके पैरों तले कोई ज़मीन नहीं बची है। काशी की जनता ने उन्हें ‘डबल ज़ीरो’ दिया है। हमने और आपने देखा है कि बीजेपी लगातार साजिशें रच रही है, क्योंकि वे जानते हैं कि जनता के बीच वे जीत नहीं सकते। इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग के ज़रिए अपना रास्ता चुना है…”

Related Articles

Back to top button