अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में उतरे युवकों पर दरोगा ने बरसाए थप्पड़-लात! SP रवीना त्यागी ने किया लाइन हाजिर और जांच के आदेश

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में घुस रहे लड़कों रोकना और उन पर लात-थप्पड़ बरसाना दारोगा बीके शर्मा को भारी पड़ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SP रवीना त्यागी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां देवा-चिनहट मार्ग स्थित रेत नदी घाट पर श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की माती थाने पर तैनात सब-इंस्पेक्टर बीके शर्मा ने थप्पड़ों और लातों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई।

आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने दारोगा को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रखा हालांकि, विवाद किस बात पर शुरू हुआ था, इसकी पुष्टि अभी तक नही सकी है। इस घटना पर बजरंग दल के पदाधिकारी अखिलेश राजपूत ने विरोध जताया। कथित तौर पर संगठन के लोगों ने घटना का वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजकर एक्शन की मांग की है।

श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद SP रवीना त्यागी के निर्देश पर दरोगा बीके शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button