Highlightउत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिसकर्मियों का बाइक और सिम भत्ता बढ़ा, आज सीएम योगी ने किए तीन बड़े ऐलान

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित ‘स्मृति परेड’ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों से भेंटकर उनका सम्मान किया और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही सीएम ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की।

पुलिसकर्मियों का बड़ा भत्ता

पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों के मोटरसाइकिल भत्ते को ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह, PPS संवर्ग के अधिकारियों के यूनिफॉर्म भत्ते को ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 और फील्ड ड्यूटी पर तैनात आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों के सिम भत्ते को ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने की घोषणा आज की जा रही है।

पुलिस के जवानों के समर्पण भाव की sarahana

सीएम योगी ने कहा कि जब हम पुलिस के अमर शहीदों को नमन करते हैं, तो हमें स्मरण होता है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सतत दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन के लिए किसी को अपना सुख, अपने सपने और कभी-कभी अपना पूरा जीवन भी समर्पित करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का सुरक्षित विद्यालय पहुंचना, किसी बेटी का स्वतंत्र भाव से घर से बाहर निकलना, किसी व्यापारी का निर्भय होकर व्यापार करना और किसी नागरिक का संकट के समय सहायता प्राप्त करना- इन सामान्य दिखने वाले अनुभवों के पीछे सुरक्षा व्यवस्था का सतत प्रयास होता है।

Related Articles

Back to top button