खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ODI और टेस्ट टीम का ऐलान, अय्यर दो वनडे में संभालेंगे कप्तानी

Team India announced : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जिसमें 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों की कप्तानी नियमित कप्तान शुभमन गिल करेंगे, जबकि आखिरी के दो मैचों में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। हालांकि, 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में गिल ही टीम के कप्तान होंगे।

न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं, आखिरी दो वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे और टीम में तिलक वर्मा जैसे नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। टेस्ट टीम की कमान भी शुभमन गिल के हाथों में होगी। इसमें जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत (फिटनेस के आधार पर) शामिल हैं। व्यस्त शेड्यूल के बीच, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और यशस्वी जायसवाल जैसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखा गया है। फैंस वर्कलोड मैनेजमेंट और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को मिल रहे नए मौकों की तारीफ कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम 

पहले तीन वनडे के लिए टीम : शुबमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [उपकप्तान], केएल राहुल [viketkeepar], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

आखिरी दो वनडे के लिए टीम : श्रेयस अय्यर [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन [विकेटकीपर, उपकप्तान], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुबमन गिल [कप्तान], यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल [उपकप्तान], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर]*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

Related Articles

Back to top button