अपराधबुलंदशहर

बुलंदशहर : दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, पिता-बेटे और पोती समेत पांच की मौत

Road Accident: बुलंदशहर में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार लोगों एक ही परिवार के थे। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग इको कार में सवार होकर बेलोन माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जिसमें कासगंज कासगंज के थाना सिडपुरा क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग के निवासी रामदीन (50), उनके बेटे लोकेन्द्र (26), एक साल की पोती प्रगति, बड़ी बहू बबिता (36) और कार चालक शिवशेखर मिश्रा (55) की मौत हो गई। जबकि बहू ललिता (20), पोता प्रतीक और पोती अनिका (11) घायल हो गए। शुक्रवार सुबह रामदीन परिवार के साथ बुलंदशहर के नरौरा के पास बेलोन गांव स्थित सर्वमंगला माता (बेलोन माता) के दर्शन करने जा रहे थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 3 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे पर प्रभारी डीएम निशा ग्रेवाल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद का झपका आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए थे। सभी को डिबाई सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button