
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे और उसके साथियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आशंका जतायी जा रही है कि श्रद्धा अपने साथियों के साथ नेपाल भाग गयी है। लेकिन, अब उसने ने एक वीडियो जारी करके सफाई दी है। उनसे दावा किया कि वह कहीं भागी नहीं है और पुलिस के सामने आकर घटना की सच्चाई बताना चाहती है। साथ ही उसने अपना नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ जोड़ने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 15 सेकंड के वीडियो में श्रद्धा दुबे कहती है- “मेरा आप सभी से बहुत-बहुत रिक्वेस्ट है मीडिया वालों से कि प्लीज मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए। आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। लोगों ने कई अधिकारियों और कई नेताओं के साथ मेरा बेवजह जोड़ा है, क्योंकि हां मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई Add है तो आप मेरे बारे में अफवाह मत फैलाइए। मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है मैं किसी को नहीं जानती हूं।”
आरोपी ने आगे कहा, “मैं कहीं गायब नहीं हूं मैं पुलिस ने आकर बयान देना चाहती हूं। जो कुछ भी है मैं सब सच-सच उन्हें बताना चाहती हूं। तो प्लीज मेरी आप सबसे रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचिए कि मेरा क्या होना। मैंने कुछ नहीं किया है और जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड… उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी वो सुसाइड था। वो मैं आप लोगों के सामने बताने वाली थी। लेकिन, मेरी कंडीशन देखिये कि मैं किस कंडीशन में हूं, मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूं। मैं बिलकुल भी इस समय फिजिकली फिट नहीं हूं। तो मेरा आपसे निवेदन है कि किसी भी बड़े अधिकारी या नेताओं के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। इसमें मेरी कोई इंवॉल्वमेंट नहीं है।”
शिवा शर्मा हत्याकांड-
आरोपी ईनामी फरार श्रद्धा दुबे का बयान सोशल मीडिया पर वायरल !! https://t.co/TffN8OYQS1
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) October 14, 2026
बता दें कि लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की कथित हत्या के मामले में उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और उसके ड्राइवर तनवीर अली 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आशंका जतायी जा रही थी कि तीनों बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। इसके साथ ही श्रद्धा के कई हाई-प्रोफाइल लोगों के संबंध के दावे किए जा रहे थे। लेकिन, अब आरोपी ने वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी है।



