
UP Trains cancelled : दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी कथित वोट चोरी और SIR विवाद में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग प्रोटेस्ट करने वाली है। जिसको देखते हुए दिल्ली में जाम करने और प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोकने के लिए आज रात से मेट्रो सेवाएं बंद की जा सकती है, जबकि रेलवे ने यूपी से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
रेलवे की सूचना के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए 9 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली उन ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हें 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचना था। इनमें यूपी से दिल्ली जाने वाली शुक्रवार को लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा, राजधानी, मगध और संपूर्णक्रांति जैसी प्रमुख ट्रेन को कैंसिल किया गया है।
इन ट्रेनों की ऑफलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों का रिफंड रेलवे अपने काउंटरों पर करेगा। जबकि ऑनलाइन टिकट पर यात्रियों को आईआरसीटीसी से रिफंड मिलेगा। फिलहाल, ट्रेनों के अचानक कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।



