
Baghpat Fire Accident : यूपी के बागपत ज़िले में गुरुवार सुबह खेकड़ा कस्बे में मुबारिकपुर रोड स्थित एक दो मंजिला मकान में आग लग गयी। इस घटना में एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गयी। परिवार को बचाने की कोशिश में पति करीब 60% झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना खेकड़ा कस्बे में मुबारिकपुर रोड पर विनय जैन (65) का 900 स्क्वायर फीट का मकान है। जहां वह अपने परिवार- पत्नी पुष्पा (60), बेटा अंकुर, बहू स्वाति, पोता श्रेय (13) और पोती अनन्या के साथ के साथ रहते हैं। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परचून की दुकान और गोदाम जाहिद नाम का युवक काम करता है।बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह 7 बजे जाहिद ने दुकान खोली और साफ-सफाई करने लगा। वहीं, विनय अपनी पत्नी पुष्पा के साथ मंदिर और पोता श्रेय स्कूल चले गए।
इस दौरान करीब 7.45 बजे अचानक ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में आग लग गई। जिसने वहां रखे 2 सिलेंडर को चपेट में ले लिया और जोरदार धमाका हुआ। जिससे शटर उखड़ कर बाहर आ गया। इसके बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। घटना के समय ऊपरी मंजिल पर मौजूद अंकुर, उसकी पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या वहीं फंस गए।
अंकुर किसी तरह नीचे आए तो उन्होंने देखा कि आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी और पूरे मकान में धुओं फैल गया। फिर वो पत्नी और बेटी को बचाने के लिए ऊपर भागे, जहां दोनों मां और बेटी धुएं के कारण दम घुटने से बेहोश गए थे। अंकुर ने ज़ाहिद की मदद से दोनों को घर से बाहर निकाला।
पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद सुबह 8.30 बजे फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस बुरी तरह झुलस चुके अंकुर, पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने स्वाति और अनन्या को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।



