उत्तर प्रदेशलखनऊ

1500 बच्चों तक पहुंचा मेरा पौधा मेरा भाई अभियान

लोक दायित्व ने चार विद्यालयों के बच्चों से किया संवाद

लखनऊ : लोकदायित्व ने चार विद्यालयों के बच्चों को पौधरोपण की आवश्यकता और उसमें बच्चों का योगदान बताया। इस समय लोक दायित्व द्वारा मेरा पौधा मेरा भाई अभियान चलाया जा रहा है। आज इस अभियान के तहत न्यू लोटस इंटरनॅशनल स्कूल, बिलरियागंज, ब्राइट सॉफ्ट एजुकेशनल ट्रस्ट बिलरियागंज, बाबा शुभकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर महराजगंज तथा उज्ज्वल मॉडल स्कूल कादीपुर हरिकेश कप्तानगंज स्कूल के लगभग 1500 बच्चों को पौधों के विषय में बताया गया। बच्चों ने पौधों को राखी बांधी तथा उसी पौधे को घर ले गए। रक्षाबंधन के बाद उन पौधों का भाई बहन द्वारा रोपण कार्य किया जाएगा।

यह अभियान लोक दायित्व ने 2022 में प्राम्भ किया था। इसका परिणाम बहुत अच्छा आया, लगभग 85 प्रतिशत पौधे आज भी सुरक्षित हैं। विद्यालय के माध्यम से लगाये गए पौधों का फीडबैक लिया जाता है। जामुन, नीम, महुआ, आँवला, अशोक, छितवन, दिठोर, हरड़, बहेड़ा, आम, सागौन, करौंदा सहित लगभग डेढ़ दर्जन प्रजातियों के पौधे विद्यालय प्रांगण में रोपे गए तथा बच्चों को दिए गए, जिन्हें बच्चे अपने घर पर रोप कर विद्यालय को अवगत कराएंगे। विद्यालय अध्यापक बच्चों के पौधों को देखने भी जाएंगे।

अभियान संचालित कर रहे पवन कुमार ने बताया कि इस प्रकार का अभियान सफल रहा है। बच्चे पौधरोपण के महत्व को जानेंगे, उससे जुड़ेंगे और आने वाली पीढ़ी में प्रकृति के प्रति आदर का भाव उत्पन्न होगा।आज इस अभियान के लिए अधिकांश पौधे वन विभाग के जीडी मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराया गया तथा कुछ पौधे लोक दायित्व के कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए। आज के इन अभियान में शशिप्रकाश राय, प्रबंधक संतोष चौरसिया, डायरेक्टर धीरज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, डायरेक्टर सुनीता सिंह, रेंजर श्रीराम प्रसाद गुप्ता आदि ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button