
IND vs NZ 1st ODI Highlights : शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में जबर्दस्त शुरुआत की है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में बुधवार को खेले गए पहले वनडे में टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में भारत के जीत हीरो तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज रहे, जिन्होंने पिछले 21 साल में किसी वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल फेंका है।
टॉस जीतने के भारतीय कप्तान ने इस मैच में न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया था और भारत के तेज गेंदबाज पहली पारी में पूरी तरह हावी रहे। कीवी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस दौरान कोई भी बल्लेबाज 50 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया और पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए अंशुल कंबोज ने सबसे किफ़ायती गेंदबाजी की। उन्होंने पिछले 21 साल में किसी वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल फेंकते हुए 10 ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए और दो विकेट चटकाए। इस दौरान कंबोज ने दो मेडन ओवर भी डाले। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
गुरनूर बराड़ ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 5 ओवर में सिर्फ 12 रन ही दिए। इस तरह से भारत को 186 रन का एक आसान लक्ष्य मिला। हालांकि, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 104 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान बारिश में भी खलल डाला और DLS प्रणाली से भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।
कोहली ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल 56 गेंदों में 37 रन और कोहली 51 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उपकप्तान श्रेयस अय्यर 15 रन और अक्षर पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। केएल राहुल 3 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।



