उत्तर प्रदेशकारोबारचंदौली

असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक में उठा रसोइयों का मानदेय बढ़ाने का मुद्दा, दिवाली से पहले बकाया वेतन भुगतान की मांग

चन्दौली। असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलसिंगार के नेतृत्व में 1 नवम्बर को असंगठित मजदूरों की बैठक हुई। इस बैठक में प्रमुख मुद्दा स्कूलों में कार्यरत रसोइयों की मांग से जुड़ा था। इसके अलावा, असंगठित मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, शराबबंदी, छोटे सीमांत किसान व मजदूरों के कर्ज माफी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

रसोइयों को 6 माह से नहीं मिला वेतन

इस बैठक में शामिल हुए रसोइयों ने अपनी समस्या को सामने रखते हुए कहा कि 6 माह से उनको वेतन नहीं मिला है। स्कूलों में रसोई कार्य के अलावा उनसे सफाई का काम कराया जाता है, विरोध करने पर उनको काम से निकालने की धमकी दी जाती है। बहुत सारे रसोइयों को अब तक निकाला जा चुका है, उनको बहाल किया जाए और सभी रसोइयों को समय पर वेतन मिले।

रसोइयों की मांग पर शासन-प्रशासन के संज्ञान

इस बैठक में असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय दलसिंगार ने रसोइयों की मांग को जायज ठहराया और कहा कि इन मुद्दों को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लेकर तुरंत इसका निवारण कराया जाएगा और समान कार्य का समान वेतन लागू हो। रसोइयों को समय पर निर्धारित वेतन दिया जाए। दीपावली से पहले इनको पहले के 6 माह का भुगतान उनके निजी खाते में कराया जाए।

दिवाली से पहले मानदेय न मिलने पर घेराव की चेतावनी

असंगठित मज़दूर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश त्यागी ने कहा कि अगर रसोइयों का मानदेय दिवाली से पहले नहीं मिलेगा तो असंगठित मज़दूर मोर्चा द्वारा सड़क एवं विभाग तक घेराव किया जाएगा। वहीं, जिला अध्यक्ष राकेश राम ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ भेदभाव कर रही है सभी का मानदेय 3000 ही क्यों, 30000 क्यों नहीं? इस बैठक में सभी रसोइयों ने एक स्वर में कहा- 3000 में दम नहीं 30000 से कम नहीं।

बैठक में मौजूद संगठन की जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि रसोईया बहन आप लोग संगठित होने का कार्य करें आगे आप लोगों के लिए हम मरने मिटने का कार्य करेंगे।इस मौके पर रसोईया संगठन की जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, कृष्णावती देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, सालों बेगम, साल देवी, अनीता देवी, संतरा देवी, राधिका देवी, चंपा देवी, बाबूलाल, राजेश त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button