
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता बदला नहीं बदलाव करती है और यह बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी में नहीं। अखिलेश ने कहा कि जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी।
दरअसल, सीएम योगी ने अखिलेश दिल्ली के राम लीला मैदान में दिए बयान पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी थी। गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा, “दिल्ली में आपने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का बयान पढ़ा होगा, उनका बयान बड़ा विचित्र सा था। वे कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। समाजवादी पार्टी के बबुआ को थोड़ा समझाइए कि लोकतंत्र में बदला नहीं जनता बदलाव करती है। जैसे 2014 में देश में जनता ने किया था और 2017 में प्रदेश में किया था और यह बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी में नहीं, यह बदलाव जनता के बल पर हुआ था…”
जो स्वयं बदले की आग में जलकर अपने चश्मे के रंग जैसे मन के हो गए हैं, उनको जनता वैसे ही सबक सिखाएगी-हराएगी जैसे 2024 के लोकसभा में उनकी पार्टी भाजपा को हराकर सिखाया था और अभी 2026 में विधानपरिषद के चुनावों में भी।
जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी।
दक़ियानूसी पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकतावाले दरारजीवी षड्यंत्रकारी इस बार हमेशा के लिए हारेंगे। न उनके अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड संगी-साथी काम आएंगे न ही उनका कोई मित्र क्योंकि अहंकारी का कोई भी मित्र नहीं होता है। सलाह है कि वो अपने वाहन-वाहिनी को तैयार रखें क्योंकि अब किसी भी समय विदाई हो सकती है, रिजर्वेशन करवाने का टाइम भी नहीं बचा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 4, 2026
सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने एक्स पोस्ट में कहा, “जो स्वयं बदले की आग में जलकर अपने चश्मे के रंग जैसे मन के हो गए हैं, उनको जनता वैसे ही सबक सिखाएगी-हराएगी जैसे 2024 के लोकसभा में उनकी पार्टी भाजपा को हराकर सिखाया था और अभी 2026 में विधानपरिषद के चुनावों में भी। जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी।”
पूर्व सीएम ने आगे कहा, “दक़ियानूसी पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकतावाले दरारजीवी षड्यंत्रकारी इस बार हमेशा के लिए हारेंगे। न उनके अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड संगी-साथी काम आएंगे न ही उनका कोई मित्र क्योंकि अहंकारी का कोई भी मित्र नहीं होता है। सलाह है कि वो अपने वाहन-वाहिनी को तैयार रखें क्योंकि अब किसी भी समय विदाई हो सकती है, रिजर्वेशन करवाने का टाइम भी नहीं बचा है।”



