अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रद्धा और उसके साथियों के सनसनीखेज कबूलनामे : वारदात वाले दिन शिवा के उतरवाए कपड़े, ज़लील करने के लिए नचवाया

लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, आमिर और ड्राइवर से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। इस दौरान आरोपियों ने शिवा के साथ बर्बरता को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जिसमें आरोपियों ने वारदात वाले दिन की बर्बरता और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया है। जो मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार की गई आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, साथी आमिर और ड्राइवर दानिश से अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जिस दिन शिवा शर्मा की मौत हुई थी, उस दिन श्रद्धा ने उसके कपड़े उतरवाए थे और बहन रश्मि, आमिर, चालक दानिश ने शिवा को जलील करने के लिए बिना कपड़े के डांस करने के लिए मजबूर किया था। इस दौरान श्रद्धा ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोतकर उसे प्रताड़ित किया था।

श्रद्धा ने पूछताछ में यह भी बात कबूली है कि शिवा से अपना पैर दबवाती थी। आरोपी श्रद्धा ने शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी। जिनमे वो बड़े अफसरों से फोटो में मौजूद थी। आरोपी मॉडल श्रद्धा हर दिन गोमती नगर स्थित किसान बाजार के कैफे में जाती थी, जहां वह कैफे में हुक्का पीती थी और अपना अगला शिकार ढूंढती थी। श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद से कैफे संचालक भूमिगत चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि लखनऊ के 28 वर्षीय कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत 9 अक्टूबर 2026 की रात को हुई थी। उनकी मौत लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने के कारण हुई थी। इस घटना के बाद शिवा की मां ने श्रद्धा और उसके साथियों पर उनके बेटे प्रताड़ित करने व उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

शिवा की मौत के बाद श्रद्धा अपने साथियों के साथ फरार हो गई थी। वहीं, विजयादशमी के दिन यूपी एसटीएफ ने नागपुर से श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी श्रद्धा के कई हाई प्रोफाइल लोगों से संबंध के दावे किए जाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button