खेल

IND vs WI : टीम इंडिया 249 रन भी नहीं कर पायी डिफेंड, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीता दूसरा टी20

IND vs WI 2nd T20I : रांची में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसे वेस्ट इंडीज ने 6 विकेट खोकर चेज कर लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को एक जीवनदान मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। संजू अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। वह 41 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने 43 रन, कप्तान अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन की तेज तर्रार पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

दूसरी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछे करने उतरी वेस्ट इंडीज टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। मेहमान टीम ने 5 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद 58 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा। लेकिन, कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच 120 रनों की साझेदारी ने मैच वेस्ट इंडीज की ओर मोड़ दिया। रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान होप 102 रनों की नाबाद पारी खेलकर नाबाद लौटे और उन्होंने अपनी टीम को 18.3 ओवर में 6 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।

भारत की ओर से गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सभी काफी महंगे साबित हुए। मयंक यादव ने 3 विकेट और कुलदीप ने 1 विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button