उत्तर प्रदेशखेललखनऊ

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आस-पास भारी जलभराव, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैच दूसरी जगह शिफ्ट

लखनऊ। राजधानी में जलभराव का असर अब क्रिकेट प्रतियोगिताओं पर दिखने लगा है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आस-पास के इलाकों में जलभराव के बाद अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैच शिफ्ट करने पड़े हैं। अब ये मैच दूसरे मैदानों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

दरअसल, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी बारिश के बाद लखनऊ के कई इलाके जलमग्न हैं। एक तरफ, जहां फैजुल्लागंज और बक्शी का तलब समेत कई इलाकों में पानी लोगों के घर में घुस चुका है तो दूसरी तरफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत-वेस्टइंडीज मैच के अगले ही दिन स्टेडियम के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया।

स्टेडियम के पास बना अंडरपास, पलासियो मॉल और आसपास के कई इलाकों में कई फीट तक पानी पहुंच गया है। जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या स्टेडियम के बाहरी रास्तों, अंडरपास और सर्विस लेन में है, जबकि मुख्य ग्राउंड को बचाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

बीसीसीआई के पहले से तय शेड्यूल में लखनऊ के इकाना स्टेडियम (मुख्य मैदान और बी-ग्राउंड) में अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने थे। लेकिन, जलभराव के बाद इन मैचों को दूसरे मैदानों (जैसे GCRG क्रिकेट ग्राउंड) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button