मनोरंजनराजनीति

‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

Actor Nana Patekar Death : बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर को पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।

बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। नाना पाटेकर ने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। नाना पाटेकर को परिंदा, तिरंगा, वेलकम, अपहरण, अब तक छप्पन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।

Related Articles

Back to top button