
Vikshit Bharat Sankalp Sabha : यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि “आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की लगातार और चौबीसों घंटे (अहर-निश) सेवा का जश्न मना रहा है।”
हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सीएम योगी ने कहा, “पीएम के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे। उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से बधाई। भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। आज ही के दिन 2001 में गुजरात के CM बने थे। मोदी जी ने गुजरात को मॉडल स्टेट बनाया। देश को सशक्त बनाया, नया भारत बनाया। आज हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है।”
सीएम ने आगे कहा, “यूपी की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, मैं इस शुभ अवसर पर राज्य के सभी निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।” संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा पटेल पार्क से बाबू भवन तक जाएगी।



