
RBI MPC Meeting Decision: अब होम लोन और कार लोन की मासिक किस्तें (EMI) महंगी होंगी। जबकि बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि आरबीआई ने गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) बढ़ाकर 5.25% से 5.50% कर दिया है।
मॉनेटरी पॉलिसी स्टेटमेंट जारी करते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 5.5% कर दिया है। RBI गवर्नर के अनुसार, मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने सर्वसम्मति से पॉलिसी इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला किया। अर्थव्यवस्था मजबूत रही है और आर्थिक गतिविधियों की गति व्यापक बनी हुई है। RBI गवर्नर का कहना है कि कमजोर मॉनसून और मजबूत अल-नीनो का असर आने वाले रबी सीजन पर पड़ सकता है। RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। कई तरह की कमोडिटीज में कीमतों का दबाव बढ़ता हुआ दिख रहा है। RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई का अनुमान 5% से मामूली रूप से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है।
RBI गवर्नर ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर के पहले चार महीनों में नेट FDI में लगातार सुधार हुआ है और यह 13.8 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 9.6 अरब डॉलर था। विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिज़र्व) मज़बूत स्थिति में है और 11 महीने के आयात (इंपोर्ट) के लिए पर्याप्त है।
मल्होत्रा ने कहा कि हम कीमतों और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी (वित्तीय स्थिरता) बनाए रखने की कोशिश करेंगे, क्योंकि लंबे समय में टिकाऊ विकास के लिए ये दोनों ही ज़रूरी हैं। हम ऐसी नीतियां लागू करना जारी रखेंगे जो ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक मज़बूती को और बढ़ाएंगी।



