इटावाउत्तर प्रदेशराजनीति

‘सरकार बनने के बाद देख लेंगे’ वाली धमकी पर शिवपाल यादव की सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी, विवादित टिप्पणी की तो पार्टी से होंगे बाहर

इटावा : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को विवादित टिप्पणी बचने की हिदायत दी है। इसके साथ ही शिवपाल ने सपा ने सभी जिला अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि सरकार आने की धमकी किसी को नहीं देना, अगर कोई धमकी देगा तो कार्रवाई करें। उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाइए।

दरअसल, सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को इस बात की आशंका है कि कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कोई भी विवादित टिप्पणी पार्टी की छवि खराब कर सकती है। भाजपा और उसके सहयोगी किसी भी विवादित बयान को चुनाव में उनके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने दिवाली के मौके पर सैफई में जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि विवादित बयान और अनुशासनहीनता पर कार्यकर्ताओं पर तुरंत कार्रवाई करें।

शिवपाल ने कहा, “अगर कोई नेता या कार्यकर्ता यह कहकर धमकी देता है कि “सरकार आने दो, फिर देख लेंगे” या “सरकार आने पर हिसाब करेंगे”, तो ऐसे व्यक्ति को उसी वक्त पार्टी से बाहर कर दिया जाए।” SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “वोटर लिस्ट में अभी भी कुछ लोगों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं। 12 तारीख से छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अभियान शुरू होगा। कार्यकर्ता फॉर्म छह भरवाकर सभी छूटे वोट जुड़वाएं। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ पाए तो चुनाव की लड़ाई अधूरी रह जाएगी।

Related Articles

Back to top button