अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बड़ा हादसा : आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो प्वाइंट पर खायी में पलटी बस, दो लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पारा में आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में कथित तौर पर दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं। जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। यह बिहार नंबर की लग्जरी बस है। हादसा लखनऊ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में हुआ। बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर का फटना बतायी जा रहा है। घायलों में यूपी और बिहार के यात्री शामिल हैं।

पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाते नजर आए। बताया जा रहा है कि आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर बस पलटने के बाद 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की दो टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button