
अयोध्या: भव्य दीपोत्सव के बाद दीपों में बचे तेल को ले जा रही महिलाओं, लड़कियां और बच्चे को बेंतों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई लोग दीयों में बचे तेल को प्लास्टिक के डिब्बों व बोतलों में ले जाने की कोशिश करते हुए लोगों पर बेंत भाजते और भगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को महिलाओं व लड़कियों से दुर्व्यवहार की घटना का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे। भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे।”
कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे।
भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे।
भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है।
जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है।
अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2026
अखिलेश ने आगे कहा, “भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है। जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है। अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!”
इससे पहले यूपी कांग्रेस ने रविवार दे रात वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक तरफ दीपोत्सव के नाम पर लाखों दीपों की आतिशबाजी और करोड़ों के विज्ञापन, दूसरी तरफ उन्हीं दीयों से बचा हुआ तेल बीनने वाले गरीबों पर डंडों की बौछार.. वाह रे योगी सरकार, झूठी शान के इस ढोंग का इससे घटिया रूप क्या होगा?”
एक तरफ दीपोत्सव के नाम पर लाखों दीपों की आतिशबाजी और करोड़ों के विज्ञापन, दूसरी तरफ उन्हीं दीयों से बचा हुआ तेल बीनने वाले गरीबों पर डंडों की बौछार.. वाह रे योगी सरकार, झूठी शान के इस ढोंग का इससे घटिया रूप क्या होगा?
📍अयोध्या https://t.co/TwjpTsJ0YB
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 8, 2026
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब दीपोत्सव के बाद लोग दीयों से तेल भरते नजर आए। पिछले साल भी अयोध्या में दीपोत्सव के समापन के बाद, सरयू घाटों पर जलाए गए लाखों दीयों से बचा हुआ तेल और घी बटोरते हुए गरीब लोगों, महिलाओं और बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। जिसको लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार को गरीबी और महंगाई के मुद्दे पर घेरा था। अब तेल बटोरती महिलाओं व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।



