
10th Deepotsav Event Schedule : दीपावली से एक दिन पहले आज (7 नवंबर 2026) रामनगरी में 10वें भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रतीकात्मक श्रीराम राज्याभिषेक से लेकर राम की पैड़ी पर 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लेजर शो व ड्रॉन के प्रदर्शन से पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। आइये जानते हैं कि दीपोत्सव में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारें में-
अयोध्या में दीपोत्सव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
शोभायात्राएं: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक रामायण पर आधारित 21 से अधिक भव्य झांकियां और शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं।
विशिष्ट अतिथियों का आगमन: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
दर्शन एवं पूजन: दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और 1:55 से 2:15 बजे के बीच राम मंदिर में रामलला के दर्शन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।
रामकथा पार्क के कार्यक्रम: दोपहर 3:10 बजे से शोभायात्रा व प्रदर्शनी का अवलोकन, 3:30 बजे श्रीराम-सीता अवतरण व भरत मिलाप, तथा 3:45 से 5:15 बजे तक प्रतीकात्मक श्रीराम राज्याभिषेक और संत सम्मान समारोह होगा।
सरयू आरती: शाम 5:35 बजे से नया घाट पर भव्य सरयू आरती का आयोजन होगा।
दीपोत्सव और विश्व कीर्तिमान: शाम 6:00 बजे से राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस दौरान लेजर शो और स्वदेशी ड्रोनों के जरिए आसमान में रामायण की मनमोहक झांकियां दिखाई जाएंगी।
सांस्कृतिक संध्या: रात में अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।



