अपराधउत्तर प्रदेशकन्नौज

कन्नौज : अफेयर के शक में पति बना हैवान, पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया

Kannauj Murder : यूपी के कन्नौज में अफेयर के शव में एक पति ने दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है। यहां गुरुवार सुबह शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। जिसके बाद बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र जगतपुर गांव की है, जहां पर सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के शख्स ने अपनी पत्नी सोनम को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दोनों की लव मैरिज हुई थी, लेकिन आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अफेयर होने का शक था। जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि इस घटना को आरोपी ने गुरुवार (5 नवंबर 2026) सुबह करीब 7 बजे अंजाम दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना की भनक जब पड़ोसियों व गांववालों लगी तो वह मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। घर में गैस सिलेंडर रखे हुए थे और उनके ब्लास्ट होने का डर था। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, आरोपी को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button