Highlightउत्तर प्रदेशपीलीभीत

पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी : CEO ने ईआरओ और वीआरसी ऑपरेटर को हटाया, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा

Pilibhit Voter List: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने ERO और VRC ऑपरेटर पर एक्शन लिया है। दोनों को मतदाता सूची कार्य से हटा दिया गया है और एफ़आईआर दर्ज करने को कहा गया है। इसके साथ ही ERO और VRC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

दरअसल, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कांग्रेस-सपा का आरोप ने लगाया था कि 13,150 मतदाताओं का EPIC और सीरियल नंबर एक जैसा, नाम बदल दिए गए। इस मामले में विवाद बढ़ने बाद ERO और VRC ऑपरेटर को मतदाता सूची के काम से हटा दिया गया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जांच और जवाब के आधार पर की जाएगी।

इस मामले में पूरनपुर SDM मयंक गोस्वामी और अमरिया SDM हेमंत चौधरी को भी हटाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीलीभीत के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button