Entertainmentमनोरंजन

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ना का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

Actor Imran Khan: मुंबई पुलिस ने आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा है। पुलिस ने इमरान को एक नोटिस जारी किया है। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं और उन पर ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ (प्रवासन और विदेशी अधिनियम) के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्होंने पिछले दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तब हुई जब बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान, पुलिस ने अभिनेता को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था। इमरान खान के पास विदेशी नागरिकता है और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं। ‘फॉरेनर्स/इमिग्रेशन एक्ट’ के नियमों के तहत, विदेशी नागरिकों को भारतीय धरती पर किसी भी राजनीतिक विरोध प्रदर्शन या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का औपचारिक नोटिस दे दिया गया है और उन्हें इसकी एक प्रति भी मिल गई है। इस मामले में आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि “विदेशी नागरिक” होने के बावजूद इमरान खान ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या कोई विदेशी नागरिक इस तरह के विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button