
Akhilesh Yadav’s Ayodhya visit : सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अपने अयोध्या दौरे को लेकर विरोधियों के निशाने पर हैं। भाजपा और उसके सहयोगियों ने राम मंदिर के दर्शन करने न जाने को लेकर सपा प्रमुख की आस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच, कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है।
ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती। एक बात बताइयेगा? अयोध्या की सड़कों पर जब आप पहुंचे तो क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी? उन्हीं कारसेवकों की चीख़ें जिनपर आपके पिता जी ने गोली चलवाई थी? याद तो आई होगी? अंदर अंदर आप मुस्कुराए भी होंगे?”
राजभर ने कहा, “अभी भी समय है, पश्चाताप कर लीजिए। पाप ख़त्म तो नहीं होंगे, शायद ईश्वर माफ़ कर दे। प्रभु श्री राम बड़े दयालु हैं। दूसरी बात। अगर आस्था है तो राजनैतिक समीकरण का बंधक मत बनिए। अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं। बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के। बाक़ी आपकी एक तस्वीर देखी। भोजन प्रसाद पाते हुए। आश्चर्य हुआ कि जो अखिलेश जी इफ़्तारी में टोपी लगाकर चहकते हुए दिखते हैं, वही अखिलेश जी कैसे असहज बैठे हैं।”
अखिलेश जी,
हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती।
एक बात बताइयेगा? अयोध्या की सड़कों पर जब आप पहुंचे तो क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीख़ें नहीं गूंजी? उन्हीं कारसेवकों की चीख़ें जिनपर आपके पिता जी ने गोली चलवाई थी?
याद तो आई होगी? अंदर अंदर आप मुस्कुराए भी होंगे?
अभी भी समय है, पश्चाताप कर लीजिए। पाप ख़त्म तो नहीं होंगे, शायद ईश्वर माफ़ कर दे। प्रभु श्री राम बड़े दयालु हैं।
दूसरी बात। अगर आस्था है तो राजनैतिक समीकरण का बंधक मत बनिए। अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं। बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के।
बाक़ी आपकी एक तस्वीर देखी। भोजन प्रसाद पाते हुए। आश्चर्य हुआ कि जो अखिलेश जी इफ़्तारी में टोपी लगाकर चहकते हुए दिखते हैं, वही अखिलेश जी कैसे असहज बैठे हैं।
ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि भोजन प्रसाद के लिए नहीं बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हैं। ऐसा लगता है जैसे इफ़्तार वाली मुस्कान दिख गई तो मौलाना नाराज़ हो जायेंगे।
उम्मीद है आपकी अंतरात्मा जागेगी और आज नहीं तो कल, आप प्रभु श्री राम के और प्रभु हनुमान के दर पर शीश नवाकर माफ़ी ज़रूर मांगेंगे।
जय श्री राम, जय हनुमान।
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 9, 2026
वहीं, अखिलेश के साधू संतों के साथ भोजन पर सुभासपा प्रमुख ने निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि भोजन प्रसाद के लिए नहीं बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हैं। ऐसा लगता है जैसे इफ़्तार वाली मुस्कान दिख गई तो मौलाना नाराज़ हो जायेंगे। उम्मीद है आपकी अंतरात्मा जागेगी और आज नहीं तो कल, आप प्रभु श्री राम के और प्रभु हनुमान के दर पर शीश नवाकर माफ़ी ज़रूर मांगेंगे। जय श्री राम, जय हनुमान।”
बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश गुरुवार को पूर्व मंत्री और पूर्व अयोध्या विधायक तेज नारायण के निमंत्रण पर उनके घर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल अयोध्या पहुंचे थे। वहीं, जब अखिलेश से रामलला के दर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पवन पांडेय की ओर इशारा करते हुए कहा कि तारीख तय करो, सभी विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर रामलला के दर्शन करेंगे।



