उत्तर प्रदेशमेरठराजनीतिराज्य

मेरठ पाइपलाइन विवाद पर बोले अखिलेश, ‘बिना डिग्री के इंजीनियर ऐसे ही काम करते हैं’

Meerut News : मेरठ में सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपलाइन डालने के काम में लापरवाही और नियमों की अनदेखी सामने आयी है। इस दौरान नाले से ऊपर पाइपलाइन डालने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना डिग्री वाले इंजीनियर ऐसे ही काम करते हैं।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘भाजपा राज में हर एक निर्माण सुधार के लिए नहीं भ्रष्टाचार के लिए होता है। बिना डिग्री के इंजीनियर ऐसे ही काम करते हैं। शर्म के मारे सड़के यूँ ही नहीं धँस रही हैं और टंकी, पुल, दीवारें यूँ ही नहीं गिर रही हैं।’

क्या है पूरा मामला

मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड पर हनुमान मंदिर के पास पाइपलाइन नाले से डेढ़ फीट ऊपर डाल दी गयी। जिसकी वजह से कचहरी के सामने वाले मार्केट का रास्ता बाधित हो गया। इसके साथ ही बारिश में जलभराव व हादसों का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, बिनौली रोड पर जल निगम द्वारा मानकों के विरुद्ध बेहद कम गहराई में पाइपलाइन बिछाए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया। लोगों ने मानक के अनुसार एक मीटर गहराई में पाइप डालने की मांग की है।

इन दोनों इलाकों में पाइपलाइन डालने के काम में लापरवाही और नियमों की अनदेखी को लेकर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button