अपराधउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में फंदे से लटके मिले भाभी और देवर, सबसे पहले 8 साल के बच्चे ने खिड़की से मां-चाचा को देखा

Hardoi News : यूपी के हरदोई में शुक्रवार को भाभी और देवर के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। दोनों के शव को सबसे पहले महिला के 8 वर्षीय बेटे ने खिड़की देखा। जिसके बाद उनसे परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बिलग्राम क्षेत्र के हबीबनगर गांव की है। जहां पर सीमा (35) नाम की महिला और उससे 13 साल छोटे देवर रामरूप (22) के शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटके मिले। महिला की शादी 12 साल पहले रामरूप के बड़े भाई देशराज से हुई थी। जो काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहता था। देशराज पहले सीतापुर में ठेकेदारी का काम करता था, फिर वो अयोध्या में काम करने लगा था और उसके साथ रामरूप भी काम करता था।

मृतक रामरूप के पिता का कहना है कि रामरूप 7 दिन पहले गांव आया था। गांव में उनके दो घर हैं। जिसमें एक घर उन्होंने बड़े बेटे देशराज और उसके परिवार को दे रखा था। जहां उसकी पत्नी और बेटा रहते थे। जबकि एक घर में वो, रामरूप और उनकी पत्नी रहती थी। दोनों घरों के बीच 500 मीटर की दूरी है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार रात रामरूप घर पर ही था लेकिन फिर कहीं चला गया। वो और उनकी पत्नी भी सो गए। सुबह उनका पोता रोते हुए आया। उसने बताया, मम्मी-चाचा लटके हुए हैं।

इस घटना के बाद पुलिस को गांववालों ने बताया कि भाभी और देवर के बीच अफेयर की बात कही है, जबकि घरवाले इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं। इस घटना में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। रामरूप की मां का कहना है कि आसपास के लोग बता रहे हैं दोनों के बीच रात में मारपीट हुई थी। वो लोग तो कुछ जानते नहीं हैं। उनकी बहू उनके साथ तो रहती नहीं थी। रात में ही इन दोनों ने झगड़े के बाद फांसी लगाई है। पत्नी और भाई की मौत की खबर मिलने के बाद देशराज हरदोई पहुंच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें। सीमा के परिवार में पति देशराज और 3 पुत्र आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं।

Related Articles

Back to top button