उत्तर प्रदेशउत्तराखंडबिहारराज्य

यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में कुछ घंटों में फिर बदलेगा मौसम, आंधी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Report 2 October: पिछले दिनों यूपी और बिहार में आंधी बारिश का कहर देखने को मिला था। अब अगले 13 घंटे में एक बार फिर मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसम की आखिरी बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में भारी के चलते कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जानने की सलाह दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के आस-पास तूफानी हवाओं के चलने से पूर्वी राज्यों में असर देखने को मिल सकता है। अगले 12 घंटों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तरपूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आंधी-बारिश लोगों की समस्या बढ़ा सकती है। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में तूफानी हवा चलने के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी भारत के सीमांचल के जिलों में बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button