
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत की महिला शूटर (Women Shooter) नीरू ढांडा ने इतिहास रचते हुए देश को महिला ट्रैप (Women’s Trap) में पहला गोल्ड (Gold Medal) दिलाया। साथ ही उन्होंने कॉन्टिनेंटल रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम को सिल्वर मेडल (Silver Medal) भी जिताया।
हरियाणा की रहने वाली 26 वर्षीय नीरू ने 28 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता और 24 के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) हासिल किया। इससे पहले उन्होंने महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल (Silver Medal) जिताया था।
बता दें कि इससे पहले किसी भी भारतीय महिला ट्रैप शूटर ने एशियन गेम्स (Asian Games) में व्यक्तिगत मेडल नहीं जीता था। रणधीर सिंह ने 1978 के गेम्स (Games) में पुरुषों के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में भारत के लिए ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता था, जबकि रोंजन सोढ़ी ने 2010 के गेम्स (Games) में पुरुषों के डबल ट्रैप इवेंट (Men’s Double Trap Event) में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था।



