राजनीति

बीजेपी ने यूपी और बिहार में MLC चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

UP and Bihar MLC elections : बिहार और उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों से 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जिसमें पार्टी ने बिहार के लिए, पटना टीचर निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से एन.के. यादव, दरभंगा ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत टीचर निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने वाराणसी ग्रेजुएट्स सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ ग्रेजुएट्स सीट से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स सीट से अशोक कुमार राठौर और वाराणसी टीचर्स सीट से प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। हरि किशोर तिवारी को आगरा टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि ध्रुव त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह लिस्ट बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने जारी की।

बता दें कि यूपी में 10 राज्यसभा सीटों और 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी, जबकि MLC के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी। बिहार में भी MLC चुनाव के लिए वोटिंग इसी दिन होगी।

Related Articles

Back to top button