उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यवस्था परिवर्तन के लिए अति पिछड़ी जातियों को एकजुट होना होगा : सतीश पाल

सामाजिक न्याय सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे

लखनऊ : सामाजिक न्याय केंद्र के तत्वावधान में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में सामाजिक न्याय सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सतीश पाल पूर्व मंत्री ने बताया कि वक्त आ गया है कि आने वाले समय में सभी अति पिछड़ी जातियों को संगठित होकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़कर एक मंच पर आना होगा। इस संदर्भ में बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाने तथा उसकी रूपरेखा तय किए जाने हेतु उपस्थित जन समुदाय से अपने अधिकारों को प्राप्त करने हेतु आवाहन किया। विभिन्न जनपदों से आए हुए लोगों ने समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सबका साथ सबका विश्वास की तर्ज पर अपनी पीड़ा- उत्पीड़न व्यक्त करते हुए अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

सामाजिक न्याय सम्मेलन के अध्यक्ष आरडी पाल, प्रमुख महासचिव आमोद राठौर एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष डॉ गौरव नंद डॉक्टर मिथिलेश सविता, ओपी राजपाल, तपेंद्र प्रसाद, श्रीकांत गुप्ता, अक्षय भाई हरेंद्र, देवेंद्र राजपूत सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। पिछड़े वर्ग के आरक्षण में से अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को वर्गीकृत किए जाने तथा उनके हितों की रक्षा किए जाने हेतु विभिन्न संगठनों द्वारा अपार जन समर्थन दिया जा रहा है, वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा वर्गीकरण का विरोध करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। रोहिणी आयोग के सिफारिश को लागू किया जाना वर्तमान समय की मांग है जिसको नकारा नहीं जा सकता। सामाजिक न्याय के इस पहल पर विभिन्न दलों ने अपना समर्थन देते हुए इस मुहिम को और तेज करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button