उत्तर प्रदेशराजनीति

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे : सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह सीएम योगी की ओर से प्रदेश की जनता के नाम लिखे जाने वाले पत्रों या संदेशों की एक विशेष श्रृंखला है। सीएम के अनुसार, प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेश वासी उनका परिवार है और इस परिवार के सुख-दु:ख, आशाओं, उपलब्धियों और संकल्पों से जुड़े रहने का एक ‘योगी की पाती’ आत्मीय माध्यम है।

टेबल बुक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सोमवार को कहा, “अपनी शासकीय व्यस्तता के कार्यक्रमों के दौरान मैं अकसर इस बात को मानता था कि उन पहलुओं को लेकर जो अनछुए हैं, सामान्य नागरिकों के साथ संवाद कैसे बढ़ाया जा सकता है? इसे लेकर मैं अकसर सोचता था क्योंकि सार्वजनिक जीवन के ऐसे बहुत से प्रकरण हमारे सामने आए हैं। सार्वजनिक जीवन में मुझे 28-29 वर्ष बीत चुके हैं और इसमें मैंने अनुभव किया कि बहुत सारे ऐसे पहलू हैं जो पहले लोगों के दिलो-दिमाग में नहीं होते थे। आप लोगों में से बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने बनटांग्या समुदाय का नाम सुना होगा लेकिन ये हमारे ही बीच में से एक थे।”

उन्होंने कहा, “120 वर्ष पहले जब रेलवे लाइन बिछाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने व्यापक पैमाने पर वनों का कटान किया था, वहां वापस वन लगाने के लिए जिन लोगों को वहां बसाया था इस शर्त के साथ कि आप वनों को लगाएंगे और उनकी रक्षा करेंगे, बदले में भूमि आपको देकर आपका भरण-पोषण किया जाएगा लेकिन जैसे-जैसे वो पेड़ ऊपर उठते गए, वे सभी नागरिक उपेक्षित होते गए। स्वतंत्र भारत ब्रिटिश हुकूमत ने उनकी उपेक्षा की… देश 1947 में स्वतंत्र हुआ लेकिन उन लोगों को स्वाधीनता नहीं मिली। वे लोग उसी प्रकार खानाबदोश की तरह वहां रह रहे थे…उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, यहां तक की वे अपने प्रधान का चुनाव भी नहीं कर सकते थे…”

Related Articles

Back to top button