
IND vs PAK Final : ओमान में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-19 के सेमीफाइनल 2 में भारत ने अफगानिस्तान की टीम को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ लक्ष्य राजेश रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब खिताब के लिए भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। इस एडिशन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
गुरुवार सुबह खेले गए सेमीफाइनल-1 में पाकिस्तान U19 और बांग्लादेश U19 की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 31.4 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गयी। जिसके बाद पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा करके 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की। जिसके बाद दोपहर में खेले गए सेमीफाइनल-1 अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने 36.5 ओवर में 230 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 8 विकेट से सेमी-फाइनल में जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
बता दें कि एशिया कप अंडर-19 का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर 2026 को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इससे पहले 8 नवंबर को दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भिड़ीं थीं। जिसको पाकिस्तान 3 विकेट से जीता था। अब भारत फाइनल में हिसाब बराबर करने उतरेगा।



