
गाजियाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में, एक विशेष अदालत द्वारा चार दिन की कस्टडी दी है। जिसके बाद, ED की टीम SP नेता आजम खान को लेकर डासना जेल से निकल गई है। खबरों के मुताबिक, उन्हें पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।
आजम खान को डसना जेल से लेकर ED टीम के रवाना होने के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “ये समाचार मिला है कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है, ये प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए।” सपा प्रमुख के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
ये समाचार मिला है कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है, ये प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2026
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में मेडिकल जांच के बाद पुलिसकर्मी सपा नेता आजम खान को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से रवाना हुई। इसके बाद ईडी की टीम सपा नेता को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय लेकर पहुंची है।



