
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना था। लेकिन, खराब मौसम के चलते ये मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इसके साथ भारत ने मौजूदा सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अगला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
बारिश ने कई बार डाला खलल
यह मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 7:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते ढाई घंटे की देरी से टॉस हुआ। इसके साथ ओवर की भी कटौती की गई, खेल 40-40 ओवर का कर दिया गया। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन, टॉस के बाद बारिश फिर शुरू हो गई और शुरू नहीं हो पाया।
तीन मैचों में बारिश ने मजा किया किरकिरा
पांच वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती तीनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में भारत ने 5 विकेट से जीता था। जिसमें दूसरी पारी घटाकर 32 ओवर की गई थी और भारत को DLS लक्ष्य 143 मिला था। वहीं, वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे मैच में भारत 4 रन से जीता (DLS नियम) था। यह मैच बेहद दिलचस्प मोड़ पर था, लेकिन बारिश ने आकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब तीसरा मैच पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया है।
बता दें कि सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला जाना है, जहां फैंस एक अच्छे दिन की उम्मीद करेंगे। ताकि वह बिना रुकावट के एक अच्छे मुकाबले का लुत्फ उठा सकें।



