
CISCE Board Exam 2027 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE – कक्षा 10) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC – कक्षा 12) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 379,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह CISCE की व्यापक पहुंच और विश्वसनीय, निष्पक्ष तथा उच्च गुणवत्ता वाले स्कूली स्तर के मूल्यांकन प्रदान करने के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के 2.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि ISC परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। ICSE परीक्षा में 76 विषय/पेपर शामिल होंगे, जबकि ISC परीक्षा में 60 विषय होंगे। यह CISCE द्वारा प्रदान किए जाने वाले शैक्षणिक विषयों की व्यापकता और विविधता को दर्शाता है। वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा सोमवार, 15 फरवरी 2027 से शुरू होगी और बुधवार, 31 मार्च 2027 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेशों में स्थित 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यहां चेक करें पूरा शेड्यूल





