अन्यउत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर के फिटनेस टेस्ट के बिना वाहनों की नो एंट्री, बस हादसे के बाद सरकार का फैसला

लखनऊ : योगी सरकार ने लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास सोमवार को हुए बस हादसे के बाद सख्त रुख अपनाया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जिसके बाद प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की स्वास्थ्य और फिटनेस जांच अनिवार्य होगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के सीईओ और रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले वाहन चालकों की फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाएगी। चालक के स्वास्थ्य और नशे की स्थिति की जांच के बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति देने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 से सितम्बर 2025 तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 7024 सड़क हादसे हुये जिसमें 8355 लोग गम्भीर रूप से घायल हुये और 811 लोगों की मौत हो गयी। इस दौरान कारों से होने वाले सड़क हादसों की संख्या सबसे अधिक 3881 थी। जिनमें लोग 4284 घायल हुए और 369 लोगों की मौत हो गयी थी। बसों हादसों की संख्या 491 थी, लेकिन इनमें घायलों की संख्या 2153 और मृतकों की संख्या 170 थी। कुल हादसों के सापेक्ष में कार और बसों से हुये हादसों में मरने वालों का क्रमशः प्रतिशत 45.5 व 21 था।

Related Articles

Back to top button