उत्तर प्रदेशराजनीति

CM योगी बोले- 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम कटे, ब्रजेश पाठक ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

UP SIR 2026 : कांग्रेस और सपा समेत कई विपक्षी पार्टियां एसआईआर में गलत तरीके से मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन, अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद दावा किया है कि SIR में राज्य 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर्स के नाम कट गए हैं, जबकि मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 प्रतिशत बढ गई है। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएम योगी की टिप्पणी को लेकर पत्रकारों ने जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “एसआईआर का मुद्दा भारत निर्वाचन आयोग का है। उनकी जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम हर स्थित में जोड़ें। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ये काम अधिकारियों का राजनीतिक दल सहयोगियों के रूप में हैं और जिस प्रकार से भारत निर्वाचन आयोग ने काम किया है। इन्हें पुनः एक मतदाताओं के अधिकारों के रक्षा करके उनका नाम जोड़ा जाना चाहिए।

बता दें कि एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में एसआईआर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फायदा हुआ है और वह एसआईआर को वापस लेने की मांग नहीं करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए सीएम ने आगे कहा कि एसआईआर में राज्य में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 प्रतिशत बढ गई है, जबकि 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर्स के नाम कट गए हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा है कि आख़िर इतनी बड़ी संख्या में हिंदू वोटर्स के नाम कैसे कट गए। हालांकि, घुसपैठियों को हटाने के लिए SIR जरूरी है… उन्होंने चुनाव आयोग को मेमोरेंडम दिया है और पूछा है कि हिंदू वोटर क्यों घटे हैं?

Related Articles

Back to top button