अयोध्याउत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2026 : सरयू नदी के 56 घाट 30 लाख दीपों से जगमगा उठे, CM योगी बोले – आज त्रेता युग का स्मरण कराते हुए अयोध्या जीवंत हुई

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ दिवाली समारोह और 10वें दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी समेत 56 घाट 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीयों से जगमगा उठे। दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज यह अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कराते हुए जीवंत हो उठी है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर भव्य लेज़र लाइट शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के दौरान सरयू नदी के तट पर आरती की। इस भव्य समारोह में सीएम योगी ने भगवान राम और जानकी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उन्होंने कहा, “… हमने 500 वर्षों के विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में सोचा होगा कि अब यह हो नहीं सकता कि अयोध्या में रामलला फिर विराजमान हो पाएंगे। लेकिन आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है जिसके लिए कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया था… कभी अयोध्या में राम का नाम लेने से लाठी और गोली चलती थी… आज यह अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कराते हुए जीवंत हो उठी है…”

सीएम योगी ने कहा, “याद करिए, अयोध्या के बारे में। जो लोग अयोध्या की गलियों को रक्तरंजित करते थे, आज वे भी अपने लोभ का संवरण नहीं कर पा रहे हैं। वे भी ऐसा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मुझे तो उन लोगों पर आश्चर्य होता है, जब वे किसी कथा में जाते हैं, तो उन्हें यह भी नहीं पता होता कि कथा की क्या मर्यादा होती है। यह कथा है या मुशायरा, यह भी उन्हें नहीं पता होता। हमारे यहां कथाओं की अपनी मर्यादा है और उनकी एक पवित्र परंपरा है…”

Related Articles

Back to top button