खेल

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में ‘रोनाल्डो युग’ का अंत, पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर ने लिया संन्यास

Cristiano Ronaldo retires : दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर में से क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया है। पुर्तगाल के 41 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी ने आज अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। रोनाल्डो ने अपने करियर में छह FIFA विश्व कप खेले और अपनी टीम को एक यूरोपीय खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके नाम सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है।

रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत दो दशक से भी पहले, यूरो 2004 में की थी। लेकिन, बिना कोई फेयरवेल मैच के उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत ऐसे समय में हुआ है, जब कोच जॉर्ज जीसस के साथ अनबन की खबरें सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक लंबे वीडियो संदेश में रोनाल्डो ने कहा, “पुर्तगाल के लोगों, अब वह समय आ गया है जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की नंबर 7 जर्सी वापस सौंप दूं। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि यह सिर्फ मेरी है, लेकिन 23 सालों तक मुझे इसे पहनने, इसका मान रखने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ ले जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मिली।”

पुर्तगाल के सुपरस्टार खिलाड़ी ने आगे कहा, “आज वह समय आ गया है कि इसे आने वाली पीढ़ी को सौंप दिया जाए। यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि कुछ फैसले सिर्फ दिमाग से नहीं लिए जाते, बल्कि दिल से भी लिए जाते हैं। अगस्त 2003 में शुरू हुआ एक सफर, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी, अब अपने अंजाम तक पहुँच गया है।” हालांकि, रोनाल्डो क्लब स्तर पर खेलना जारी रखेंगे। उम्मीद है कि वह इस सीजन के अंत में सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के साथ अपना सफर पूरा करेंगे। वह अपने करियर के 1,000वें गोल की तलाश में हैं और अभी 985 गोल कर चुके हैं। इनमें से 146 गोल उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में किए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

Related Articles

Back to top button