अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहला दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ, 33 लाख दीपों से जगमगा उठेगी रामनगरी

Ayodhya 10th Deepotsav : भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे। वह पहली बार अयोध्या दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

अयोध्या में इस बार 7 नवंबर 2026 को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने वाला है। जिसके भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दीपोत्सव पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहली बार अयोध्या का दौरा करने वाले हैं और वह राम मंदिर में पहला दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे। वह भगवान श्रीराम तथा माता सीता का राजतिलक करेंगे एवं आरती उतारेंगे।

इस बार अयोध्या के 241 मठ-मंदिरों और पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में भी दीपोत्सव की भव्य छटा दिखेगी। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप, जबकि पूरी रामनगरी को 33 लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर 3 लाख अतिरिक्त दीप जलेंगे। इस दौरान गुप्तारघाट भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के पहली बार यहां दीप प्रज्वलित करने की संभावना हैं।

बताया जा रहा है कि दीपोत्सव के समय राम की पैड़ी पर लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और 100 से अधिक कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूप का आगमन पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से होगा।

Related Articles

Back to top button