उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा से सीट बंटवारे पर बनेगी कांग्रेस की अलग कमेटी, दिवाली के बाद होंगे बड़े ऐलान

SP-Congress Seat Sharing : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा रणनीतिक और समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके दिशा-निर्देश में प्रदेश इकाई काम कर रही है। इस बीच, दिल्ली में प्रियंका ने यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी की देखरेख में कांग्रेस का पूरा फोकस आगामी यूपी चुनाव 2027 पर है। पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करेगी। इसको लेकर दिल्ली में बंद कमरे में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। जिसमें। प्रियंका गांधी के अलावा, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र, चुनावी मैनेजमेंट, प्रचार और समन्वय कमेटियों के नाम तैयार कर लिया गया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का इंतजार है। माना जा रहा है कि खड़गे से मंजूरी मिलते ही दिवाली के बाद ऐलान हो सकता है। वहीं, सपा से गठबंधन के लिए अलग कमेटी बनेगी।

सीट बंटवारे पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के बीच बातचीत की तैयारी है। दिवाली के बाद कांग्रेस पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी में चार बड़ी रैलियां कर सकती है।

Related Articles

Back to top button