
CM Yogi’s Ayodhya Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे। यहां पर वह करीब ढाई घंटे रुकने वाले हैं। सीएम के इस दौरे मुख्य उद्देश्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेना बताया जा रहा है। इस बार 7 नवंबर को आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव में नए कीर्तिमान को स्थापित करने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। अपने के दौरे से पहले सीएम योगी ने कहा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है।
सीएम योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया।”
श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।
लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है।
ऐसा है अपना दीपोत्सव…
जय जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 2, 2026
उन्होंने आगे कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। ऐसा है अपना दीपोत्सव… जय जय श्री राम।”
अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी का आगमन होगा। इसके बाद वह दोपहर 1:50 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।फिर दोपहर 2:15 बजे तक रामलला के दर्शन-पूजन करने वाले हैं। फिर सीएम योगी दोपहर 2:20 बजे रामजन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, दोपहर 3:30 बजे वह रामकथा पार्क से हेलीकॉप्टर प्रस्थान करेंगे।



