उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर को सीएम योगी ने दी 803 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात

बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चाबी, चेक एवं स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए और कहा कि बलरामपुर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं बेटियों की आवश्यकताओं के अनुरूप हर जरूरी विकास कार्य डबल इंजन सरकार प्राथमिकता से पूरा करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर आज मुझे माँ पाटेश्वरी देवी के पावन धाम, जनपद बलरामपुर में ₹803 करोड़ की परियोजनाओं के माध्यम से विकास को गति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शक्ति की अधिष्ठात्री माँ पाटेश्वरी का यह पावन धाम 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस पवित्र भूमि ने सम और विषम परिस्थितियों में सीमावर्ती क्षेत्र को देश और धर्म से जुड़े रहने तथा हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा और शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि अब हमारा बलरामपुर पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि हर गांव, गरीब, किसान और नौजवान की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करने वाला जनपद है।

बलरामपुर में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर सीएम ने कहा कि बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। रिंग रोड बन रही है, चीनी मिल का विस्तार हो रहा है और थारू म्यूजियम हमारी जनजातीय संस्कृति एवं धरोहर को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। बहुत शीघ्र माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से भव्य लोकार्पण भी करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि बलरामपुर के समग्र विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे। बलरामपुर के नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और बेटियों की आवश्यकताओं के अनुरूप हर जरूरी विकास योजना को धरातल पर उतारने का कार्य डबल इंजन की सरकार करेगी।

Related Articles

Back to top button