
CM Yogi vs Akhilesh Yadav: सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या में नामांकन भरने की चुनौती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चंदा चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं।
दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने अयोध्या दौरे के समय दावा किया था कि भाजपा अयोध्या में पिछड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे डाली थी। शनिवार को बलरामपुर में सीएम योगी ने अखिलेश की चुनौती का जवाब दिया। सीएम ने कहा, “मैं आपको (अखिलेश को) ऑफर करता हूं कि आइये आप और मैं अयोध्या से नामांकन करते हैं। चलो अयोध्या से एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए।”
इस चुनौती का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “पवन का झोंका आएगा; अंहकार सब उड़ जाएगा… अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या? और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है।”
पवन का झोंका आएगा
अंहकार सब उड़ जाएगाअयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या?
और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है।
अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।
पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2026
उन्होंने ने आगे कहा, “अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।”



