उत्तर प्रदेशबलियाराजनीति

जेवर एयरपोर्ट को लेकर अखिलेश का तंज, बोले- नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदल देगी

बलिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार पूर्वांचल के प्रमुख जिलों का दौरा किया और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले। इस बलिया में अखिलेश ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया।

बलिया में अखिलेश यादव से नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किए जाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “वह एयरपोर्ट बना ही था बचने के लिए। जिन्होंने छोटे बड़े सब एयरपोर्ट बेच दिए। जिस उस एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। उसी दिन एयरपोर्ट को बेच दिया जाएगा। और नाम लोगों की याद में रखा जाता है, जिनको भरोसा नहीं होता है कि कल कोई उनका नाम रखेगा तो वह अपने जीवन काल में ही रखना चाहते हैं, हमें उस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदलने जा रही है।”

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बलिया के गोसाईंपुर पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी जिले देवरिया का भी दौरा किया। 

Related Articles

Back to top button