दुनिया

भारतवंशी नवनीतम नवी पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, नेल्सन मंडेला के साथ रंगभेद के खिलाफ लड़ी थी लड़ाई

Nobel Peace Prize 2026 : नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को 2026 के शांति पुरस्कार का ऐलान कर दिया। इस बार भारतवंशी साउथ अफ्रीका की न्यायविद नवनीतम नवी पिल्लई को दिया जाएगा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय की लड़ाई के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी।

नवीनतम नवी पिल्लई का जन्म साउथ अफ्रीका के डरबन में भारतीय तमिल मूल के परिवार में हुआ था। उन्होंने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की वकील के तौर पर मदद की थी। उन्हें युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जाएगा।

पिल्लई साउथ अफ्रीका की हाई कोर्ट में न्यायाधीश रहीं। उन्होंने रवांडा में नरसंहार से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली इंटरनेशल कोर्ट में भी काम किया। वह संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख भी रह चुकी हैं। रवांडा के एक ऐतिहासिक मुकदमे में उनकी अहम भूमिका रही। इस मामले में कोर्ट ने माना था कि बलात्कार और यौन हिंसा को नरसंहार का अपराध भी माना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button