उत्तर प्रदेशदेशराजनीतिराज्य

UP RS Elections: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों का किया ऐलान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पत्ता कटा

UP RS Elections: यूपी में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सत्ताधारी दल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी आठ उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम नहीं है। लेकिन, पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जाति समीकरण की ध्यान में रखकर उम्मीदवार घोषित किए हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी होने के बाद इनका नामांकन मंगलवार को होगा। उम्मीदवारों के नामों की बात करें तो योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह को भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सामाजिक संतुलन को साधने के लिए ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधित्व के तौर पर राधाकांत ओझा को टिकट दिया है। यूपी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को राज्यसभा भेजा जा रहा है। पार्टी ने बाराबंकी सीट से पूर्व सांसद रही प्रियंका सिंह रावत को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पूर्व मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया हैं। वो वर्तमान में बरेली के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष हैं। पार्टी पूर्व विधायक व सांसद विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा भेज रही है। वो एक बड़े दलित चेहरे को रूप में जाने जाते हैं। इस लिस्ट में आखिरी नाम राष्ट्रीय किसान मोर्चा कार्यकारी के सदस्य रहे गोपी कृष्णा पांडे का है, जो लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button